खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना का पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अंबेडकर नगर द्वारा किया गया शुभारंभ।
जनपद की 150 बेटियों ने स्वावलंबन की ओर बढ़ाया कदम
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना अंतर्गत
15 दिवसीय प्रशिक्षण के 6 सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री कपिल देव वर्मा जी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अंबेडकर नगर एवं विशिष्टअतिथि श्री रामधनी वर्मा नि व मंडल अध्यक्ष टांडा द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया यह प्रशिक्षण दिनांक 17/ 09/ 2026 से 01/10/2026 तक तथा दिनांक 19/09/2026 से दिनांक 02/10/2026 तक चलेगा जिसमें तीन बैच सिलाई एवं कटिंग के एवं तीन बैच ब्यूटी पार्लर का हैं ।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष जी द्वारा प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर प्रगति की नई नई ऊंचाइयों को छू रहा है जनपद के युवा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं तो रोजगार प्राप्त करें ही एवं दूसरे लोगों के लिए रोजगार का सृजनकर्ता भी बनते हुए स्वयं स्वावलंबी बने तथा अपने परिवार के साथ-साथ समाज एवं देश की तरक्की में भी योगदान करें, आदरणीय अध्यक्ष जी द्वारा खादी ग्राम उद्योग द्वारा चलाए जा रहे हैं ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की गई तथा प्रशिक्षार्थियों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया तथा प्रशिक्षण उपरांत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ लेकर स्वयं का उद्यम प्रारंभ कर आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रेरणा भी प्रदान किया गया तथा व्यवसाय करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर स्वयं सदैव उपलब्ध होने की बात कही गई एवं संपर्क करने के लिए कहा गया, उद्घाटन के अवसर पर मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र आहोपट्टी आजमगढ़ के प्राचार्य श्री पवन कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षार्थियों को प्रतिदिन प्रशिक्षण सत्र में आना अनिवार्य बताया तथा वह किस प्रकार इस प्रशिक्षण से अपने कौशल में सुधार कर योजनाओं का लाभ लेते हुए स्वरोजगार की तरफ बढ़े इसकी भी जानकारी दी गई इसके साथ-साथ अपना तथा अपने परिवार के भविष्य को उज्जवल बनाते हुए अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनने हेतु प्रेरित किया गया तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई तथा वह किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं इसकी भी जानकारी दी गई इस कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉक्टर संजय कुमार पांडे जी द्वारा समस्त महिला प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार अपना कर अपना तथा अपने परिवार के भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रेरणा दी गई।



0 टिप्पणियाँ