बाबा नीम करौली के पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया
आइडियल इंडिया न्यूज
अखिलेश मिश्र बागी मीरजापुर
लिनेश क्लब मिर्जापुर आर्या के तत्वावधान में 11 सितम्बर को मंडलीय चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष बंदना राय के द्वारा की गई।
रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं सिंपल साध,शालिनी पाण्डेय, रीना श्रीवास्तव, शन्नो शुक्ला , कनुप्रिया ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 15 पुरुष एवं महिलाओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। शिविर में डॉ. विनोद कनोजिया ने सभी रक्तदाताओं का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श दिया। रक्तदान के बाद
रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया ,रक्तदान के पश्चात जन संपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता व शुभम् गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी संस्था साईं परिवार सेवा संगठन मीरजापुर के अध्यक्ष शुभम् गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता विशेष सहयोग रहा। श्री साई परिवार सेवा संगठन के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी वे नियमित रूप से रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे। इसके साथ ही, संगठन ने आम जनमानस से अपील की है कि वे ऐसे पुनीत व जीवन रक्षक कार्यों में अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में उपस्थित रक्तदाता , क्षितिज अग्रवाल, अमित गुप्ता,जितेंद्र बिंद, अश्वनी पंडा, आदित्य सिंह, प्रतीक गुप्ता, धीरज, शिवम्, राकेश,राज, मनीष, अजय, राहुल, निहाल दुबे, गौरांग खंडेलवाल ,अनिल जायसवाल सभी लोगों पौधा दिया गया।

0 टिप्पणियाँ