धर्मराज सिंह के निधन पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि
कहा- क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे स्व. धर्मराज सिंह, उनकी कमी हम सभी को खल रही है
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
तरवां। चौरी बेलहा महाविद्यालय, तरवां के प्रबंधक एवं समाजसेवी प्रभाकर सिंह के पिता तथा क्षेत्र के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता धर्मराज सिंह के निधन पर शुक्रवार को उनके गांव तरवां महाराजपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने पहुंचकर स्वर्गीय धर्मराज सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान कारागार मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय धर्मराज सिंह क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है और उनकी कमी हम सभी को खल रही है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए ईश्वर से शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह, प्रमुख समाजसेवी बनवीरपुर दुर्वासा श्री अनिल सिंह, वकील सिंह, लालता मास्टर, प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, रामा राजभर, सुनील यादव, अरविंद सिंह, बीडी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अमर उजाला मिथिलेश सिंह प्रमुख संपादक आइडियल इंडिया दैनिक, साहित्यकार संजय कुमार पांडेय ‘सरस’, आलोक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय धर्मराज सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।




0 टिप्पणियाँ