उप्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया
आइडियल इंडिया न्यूज
अखिलेश मिश्र बागी मीरजापुर
उप्र. व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष , अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के 11 सितम्बर को विंध्याचल आगमन पर मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के उपस्थिति में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष /नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल बाबा ने अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक के साथ आए हुए सभी आगंतुकों को मां विंध्यवासिनी का दर्शन कराने के बाद सभी को अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया गया ।समस्त कार्यक्रम को व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष/कोटेदार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल उर्फ बाबा भैया ने विंध्याचल के सम्मानित व्यापारी एवं कोटेदार संघ के द्वारा आयोजित किया।
स्वागत करने वालों में पप्पू खत्री, विंध्यवासिनी मोदनवाल, दीपू जायसवाल , ऋषभ जायसवाल , हर्षित खत्री, पवन केसरी सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ