BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

तम्बौर में चोरी का खुलासा, जेवर-नकदी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

 तम्बौर में चोरी का खुलासा, जेवर-नकदी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

मो आसिम,तम्बौर सीतापुर    


तम्बौर। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 3.60 लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीम, फरहान और राज के रूप में हुई है।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ