पूर्व मंत्री, ईमानदारी सादगी के प्रतीक स्व. दलसिंगार यादव की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन
स्वर्गीय दलसिंगार यादव जी का पूरा जीवन राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन जन सेवा एवं कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहा- अजय राय , प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी
बाबूजी पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव जी इमानदारी और सादगी के प्रतिमूर्ति थे - प्रवीण सिंह
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
आजमगढ़। महाराजगंज स्थित ओम साई मैरिज हॉल में पूर्व मंत्री ईमानदारी सादगी के प्रतीक स्वर्गीय दलसिंगार यादव जी की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी के अलावा अन्य दलों के नेता समाजसेवी गण मान्य लोगों अपने जनप्रिय नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि बाबूजी पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव जी इमानदारी और सादगी के प्रतिमूर्ति थे वह बराबर गरीबों मजलूमों की आवाज को उठाने का काम किया।
हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कौशल कुमार सिंह मुन्ना ने कहा पूर्व मंत्री स्वर्गीय दलसिंगार यादव जी बहुत सरल स्वभाव के थे कांग्रेस के समर्पित नेता थे आज के परिवेश में उनके विचारों की प्रासंगिकता पड़ गई है हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए स्वर्गीय दलसिंगार यादव के विचारों को अनुसरण करने की जरूरत है। हम उन्हें नमन करते हैं। श्रद्धांजलि समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय ने ईमानदारी सादगी के प्रतीक पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय दलसिंगार यादव जी का पूरा जीवन राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन जन सेवा एवं कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहा।
समाज के विभिन्न वर्गों की बीच रह कर गरीबों मजलूमों शोषितो की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर भी हमला बोला आज देश का युवा अच्छे शिक्षण संस्थान व रोजगार की मांग कर रहा है जो उसे नहीं मिल रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन सिंह ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय दल सिंगार यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव जी बहुत सरल एवं सहज स्वभाव के थे हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष हवलदार यादव, राम गनेश प्रजापति,बेलाल अहमद, अमित राय, राम अवध यादव लल्लन चौहान सुभाष यादव अरविंद यादव पूर्व प्रधान,रणंजय सिह क्रांतिकारी छात्र नेता श्याम नारायण यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, अमित यादव इत्यादि लोगों ने स्वर्गीय दलसिंगार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह के संयोजक पूर्व मंत्री स्वर्गीय दल सिंगर यादव जी के योग्य सुपुत्र गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दिनेश यादव जीने कहा मेरे पिताजी की पुण्यतिथि पर आप सभी लोगों ने आकर मेरी मनोबल को बढ़ाने का काम किया। हम आपके प्रति आभार प्रकट करते हैं बाबूजी का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा, वह कहां करते थे गरीबों महिलाओं की मदद करना ही सच्ची सेवा है। हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस् ने अपनी कविताओं के माध्यम से बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
,🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺




0 टिप्पणियाँ