BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

वरिष्ठ पत्रकार लालमन यादव को आइडियल इंडिया हिंदी दैनिक समाचार पत्र का विज्ञापन प्रभारी आजमगढ़ बनाए जाने से पत्रकारों में खुशी

 वरिष्ठ पत्रकार लालमन यादव को आइडियल इंडिया हिंदी दैनिक समाचार पत्र का विज्ञापन प्रभारी आजमगढ़ बनाए जाने से पत्रकारों में खुशी


आइडियल इंडिया न्यूज़,
मनोज कुमार पांडे, आजमगढ़

                   



आजमगढ़ । लालमन यादव पुत्र रामकिशुन यादव ठेकमा आजमगढ़ को आइडियल इंडिया हिंदी दैनिक समाचार पत्र का जनपद आजमगढ़ हेतु विज्ञापन प्रभारी बनाए जाने से पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों में हर्ष का माहौल है। आइडियल इंडिया समाचार पत्र के प्रमुख संपादक संजय कुमार पांडे सरस के प्रबल संस्तुति पर समाचार पत्र के संपादक डॉ प्रमोद वाचस्पति ने लालमन यादव को जिला विज्ञापन प्रभारी का दायित्व सौंपा है। प्रमुख संपादक संजय पांडे सरस ने कहा कि लालमन यादव का पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा अनुभव है और समाज में एक अच्छी छवि है। इसी के साथ ही उनका अपना न्यूज़ चैनल पूनम एक्सप्रेस  भी है जिसको यह बहुत अच्छी तरह से चलाते हैं। संजय पांडे ने आशा और विश्वास व्यक्त किया कि लालमन यादव के आइडियल इंडिया समाचार पत्र से जुड़ने से संस्था का विकास करने में सहयोग प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ