BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

जन प्रिय सांसद पूर्व मंत्री राजकुमार राय की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह के रूप में मनाई गई श्रद्धांजलि समारोह के घोसी के सांसद मुख्य अतिथि राजीव राय एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस इंद्रदेव राय रहे

 जन प्रिय सांसद पूर्व मंत्री राजकुमार राय की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह के रूप में मनाई गई

श्रद्धांजलि समारोह के घोसी के सांसद मुख्य अतिथि राजीव राय एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस इंद्रदेव राय रहे

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक, आजमगढ़ /मऊ

                 


मऊ। सूरजपुर स्थित विभूति नारायण इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्व पूर्व जन प्रिय सांसद पूर्व मंत्री राजकुमार राय की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह के रूप में मनाई गई। श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश के राजनेता अधिवक्ता बुद्धिजीवी, व्यापारी एवं जनपद गण मान्य लोगों ने अपने पूर्व लोकप्रिय सांसद रहे स्वर्गीय राजकुमार राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, तथा क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य उनकी मिलन सारिता और उनकी सामाजिक जीवन, सामाजिक सरोकारों को याद किया गया।



 श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता श्रीकांत पांडे ने की। श्रद्धांजलि समारोह के घोसी के सांसद मुख्य अतिथि राजीव राय एवं विशिष्ट अतिथि इष्ट देव प्रसाद राय अवकाश प्राप्त I A S रहे। प्रधानाचार्य तेज बहादुर राय एवं प्रबंधक राकेश कुमार राय एवं संचालक अरविंद कुमार राय ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि घोसी के सांसद माननीय राजीव राय ने पूर्व सांसद स्वर्गीय राजकुमार राय को अपना अभिभावक बताते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन ईमानदारी सादगी और गरीबों मजदूरों एवं किसानों के हितों के लिए संघर्षों को याद किया जाएगा ‌ और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए समाज की विभिन्न वर्गों के लिए कार्य किये जिसको आज सभी लोग याद करते हैं ।

                



         


हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री उत्पल राय ने लोकप्रियपूर्व सांसदस्वर्गीय राजकुमार राय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा उनकी जन सेवा और समर्पण की भावना आज हम सभी को प्रेरणा देगी, हम उन्हें शत-शत नमन करते हैंl साहित्यकार पत्रकार संजय पांडे सरस ने पूर्व लोकप्रिय सांसद स्वर्गीय राजकुमार राय को शत-शत नमन करते हुए कहां की आज के परिवेश मे उनके विचारों की प्रासंगिकता बढ़ गई है तत्पश्चात जन प्रिय पूर्व सांसद स्वर्गीय राजकुमार राय के पौत्र शिखर राय ने अपने दादा पूर्व सांसद स्वर्गीय राजकुमार राय के चरणों में नमन करते हुए कहा कि हमारे दादा परम श्रद्धेय स्वर्गीय राजकुमार राय जी गरीबों मजलूमो की बराबर मदद करते थे उनकी ना रहने की कमी हम सभी को खल रही है आप सभी महानुभावो ने दादा की पुण्यतिथि पर उपस्थित होकर जो श्रद्धांजलि अर्पित की है हम आप सभी के प्रति आभार प्रकट करते हैंl इस अवसर पर सगड़ी के माननीय विधायक मंच,यन पटेल ,दयाशंकर गुप्ता, रामप्रवेश राय , समाजसेवीअमित यादव, समाजसेवी अजय राय सिधारी, दीपक राय ऋषि राय रैदोपुर समाजवादी नेता मुक्तिनाथ राय पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश यादव ज्योतिषाचार्य सत्यम गुरु अंकुर राय , विनोद पाठक नरौली आदि लोगों ने जनप्रिय प्रिय सांसद रहे स्वर्गीय राजकुमार राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ