जन्मदिन पर याद किए गए महात्मा गांधी और शास्त्री
आइडियल इंडिया न्यूज़
इंद्रेश तिवारी मछली शहर जौनपुर
मछलीशहर। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिन पर याद किया गया। तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने उक्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इसी प्रकार ब्लाक में बी डी ओ अंजलि भारतीय ने, सी एच सी में अधीक्षक डॉ0अजय सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने, फौजदार इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजेश दुबे और शिक्षकों के साथ ही बच्चों ने भी उक्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर राम धुन गाई गई।सहकारी समिति चकदूबान पर अध्यक्ष इंद्रेश तिवारी एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा दोनों महापुरुषों पर पुस्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।ऐसे ही शांति पब्लिक स्कूल, नगर पंचायत कार्यालय,कोतवाली समेत अन्य स्थानों पर भी गांधी एव शास्त्री जयंती मनाई गई।

0 टिप्पणियाँ