BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

राष्ट्रपिता के जयंती पर जरूरतमंद छात्राओं को रोटरी क्लब कुशीनगर ने दिया नि:शुल्क साइकिल और सिलाई मशीन

 🔹 राष्ट्रपिता के जयंती पर जरूरतमंद छात्राओं को रोटरी क्लब कुशीनगर ने दिया नि:शुल्क साइकिल और सिलाई मशीन 

🔸 सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान हेतु चार लोगों को किया गया सम्मानित।

🔸बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दी गई सच्ची श्रद्धांजलि 

आइडियल इंडिया न्यूज़

लवकुश पाण्डेय कुशीनगर

                 


   राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा गांधी जयंती समारोह का आयोजन कसया स्थित शहीद स्मारक पार्क में किया गयाकार्यक्रम के अंतर्गत गांधी जी की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।रोटरी द्वारा राष्ट्रपिता के स्वावलंबन के सपने को साकार करते हुए रोटरी क्लब कुशीनगर ने जरूरतमंद 15 छात्राओं को शिक्षा में सहयोग के साधन बनाने हेतु नि:शुल्क साइकिल एवं 1 महिला को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन प्रदान किया। 

                 



   कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य एवं सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान हेतु दीपक मद्धेशिया, साधु बैजनाथ, अखिल सिंह एवं धीरज राव को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने गांधी जी के विचारों को आज के समाज में प्रासंगिक बताया विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने गांधी जी के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। 

                 




     रोटरी के अध्यक्ष अजय सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी सह संरक्षक वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेद्वी ने किया। राष्ट्रगान एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।  इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, भिक्षु नंदरतन महाथेरो, अधिवक्ता अम्बरीष चौबे, दिनेश तिवारी भोजपुरिया सहित कई नगर के बौद्धिक एवं गणमान्य लोगों ने भी गांधीजी पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर रोटरी के सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ