BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर कुबेर का खजाना 13 किलो सोना व नौ किलो चांदी के साथ 1.62 करोड़ कैश बरामद

 यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर कुबेर का खजाना 

 13 किलो सोना व नौ किलो चांदी के साथ 1.62 करोड़ कैश बरामद

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

हरिकृष्ण गुप्ता लखनऊ 

         



लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर बड़ी कार्रवाई की। करीब 26 घंटे तक चली छापेमारी में अधिकारियों को भारी मात्रा में सोना, चांदी, हीरे के आभूषण, करोड़ों रुपये नकद और कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। जांच के दौरान टीम ने घर से लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी और बड़ी संख्या में हीरे के आभूषण बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 1.62 करोड़ रुपये नकद भी मिले, जिन्हें घर की दीवारों, पैकेटों और अलग-अलग कमरों में छिपाकर रखा गया था। विजिलेंस को 15 मकानों, फ्लैटों और कृषि भूमि से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये आंकी गई है।विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत उस समय दर्ज हुई थी, जब वे कानपुर में परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पद पर कार्यरत थे। शिकायत मिलने के बाद परिवहन आयुक्त ने जांच की अनुमति दी, जिसके बाद उनकी आय और संपत्ति का विस्तृत सत्यापन किया गया।जांच में सामने आया कि ललित कुमार की वैध आय करीब 93.26 लाख रुपये थी, जबकि चल-अचल संपत्तियों की खरीद और अन्य खर्चों पर उन्होंने लगभग 1.61 करोड़ रुपये खर्च किए। यानी उनकी आय की तुलना में करीब 73.6 प्रतिशत अधिक खर्च पाया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि इस अतिरिक्त संपत्ति और खर्च के संबंध में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।कोर्ट के वारंट पर हुई छापेमारी : आगरा से सेवानिवृत्त होने के बाद ललित कुमार लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में रह रहे थे। विजिलेंस ने अदालत से तलाशी वारंट लेने के बाद उनके आवास पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर के कई हिस्सों में छिपाकर रखी गई नकदी और कीमती सामान बरामद हुआ। अब एजेंसी पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ