BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

नवयुग कन्या महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर एनएसएस का द्वितीय एक दिवसीय शिविर आयोजित

 नवयुग कन्या महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर एनएसएस का द्वितीय एक दिवसीय शिविर आयोजित

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

अजय कुमार वर्मा,लखनऊ

                         


आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। यह शिविर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर का विधिवत शुभारंभ प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी तथा एनएसएस के 'लक्ष्य गीत' का सामूहिक गायन किया।

शिविर के प्रथम सत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्राओं ने अपने भाषण में गांधी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला साथ में गांधी जी की प्रिय रामधुन का भी सामूहिक गायन किया गया । छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने दोनों विभूतियों के आदर्शों, सत्य, अहिंसा और सादगी को जीवन में अपनाने हेतु सभी को प्रेरित किया। इसी सत्र में समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य 'स्वच्छता जागरूकता रैली' का आयोजन किया गया, जिसे प्राचार्या द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता संदेशों के साथ जन-जागरूकता का प्रसार किया।इस रैली में छात्राओं ने समुदाय को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरणा प्रद नारे लगाए ।

भोजन अवकाश के पश्चात आयोजित द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय प्रांगण में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस स्वच्छता अभियान में छात्राओं ने कमरों ,बरामदे ,खेल मैदान ,बगीचा आदि की साफ सफाई की । छात्राओं ने महाविद्यालय में सभी जगह से जाले हटाए तथा पंखों को भी साफ करने के साथ-साथ खिड़की ,दरवाजा आदि की धूल भी साफ की ।छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

शिविर का कुशल एवं सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों—डॉ. मनीषा बड़ौनियाँ, डॉ. चंदन मौर्या एवं सुश्री दीक्षा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस शिविर में एनएसएस की सभी स्वयंसेविकाओं के साथ-साथ महाविद्यालय की अन्य छात्राओं, प्रवक्ताओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का औपचारिक समापन राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ