BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

भारत की सबसे कम उम्र कि ज्योतिषी और महान् विदुषी बिहार ( पटना)की आचार्या काजल कुमारी सम्मानित हुई

 भारत की सबसे कम उम्र कि ज्योतिषी और महान् विदुषी बिहार ( पटना)की आचार्या काजल कुमारी सम्मानित हुई

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता पटना बिहार 

                 

राजस्थान के भीमलिया स्थित गर्गाचार्य आश्रम में दिनांक 18.05.2026 को इन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। आचार्या सुश्री काजल कुमारी ने बिहार से पधार कर इस सम्मेलन की शोभा बढ़ाई। इनको ज्योतिष रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें इन्हें राजस्थानी पगड़ी, ममेटो, मेडल और सम्मान पत्र के साथ कुछ नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया ।इस विराट ज्योतिषी सम्मलेन में देशभर से पहुंचे ब्राह्मण समाज के विद्वानों ने समाज उत्थान व राष्ट्र वैभव का लिया संकल्प लिया । 

            


अखिल भारतीय गुरु ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में निकटवर्ती भिमालिया स्थित श्री गर्गाचार्य आश्रम में ज्योतिष रत्न एवं ज्योतिष विज्ञ सम्मान समारोह हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान, गुजरात, पंजाब, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से विद्वान् तथा विदुषी ब्राह्मणों ने सहभागिता की ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्रह्म यज्ञ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महामंडलेश्वर स्वामी अवतारपुरी महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। आयोजन के दौरान समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा, समृद्धि और वैभवता के लिए विशेष प्रार्थना कर सामूहिक संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में गुरु गर्ग ब्राह्मण समाज के विद्वानों ने समाज में शिक्षा, संस्कार, संगठन एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने युवाओं को भारतीय संस्कृति और धर्म से जोड़ने पर बल देते हुए समाज में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

महामंडलेश्वर स्वामी अवतारपुरी महाराज ने अपने उद्बोधन में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ एवं श्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन से बुराइयों को दूर कर सदाचार, सेवा और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

समारोह में महासभा अध्यक्ष नवीन गर्ग ब्यावर, संयोजक विकास भारद्वाज, मंत्री वीरा राम गुरु, सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार कपूरचंद गर्ग नरलाई, सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी बाबूलाल भारजा, पंडित भरत गर्ग पिण्डवाड़ा, शैतानमल गर्ग खाकरवाड़ा, सुरेश शास्त्री सांचौर, एन.के. भारद्वाज, पवित्र बंधु, प्रदीप शर्मा सूरपुरा नीमकाथाना,, प्रदीप जी अबोहर पंजाब, धिसूलाल गर्ग, मनोज शर्मा बगड़, विमल गुरुजी झाड़ोली, चन्दन गर्ग भाटूण्ड, जयरूप गर्ग डूंगरली ,गोल्ड मेडल तथा 581 से ज्यादा सम्मान पत्र तथा कई मेडल जीती हुई विदुषी आचार्या सुश्री काजल कुमारी बिहार पटना से भी भाग लिया,तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। आचार्या सुश्री काजल कुमारी ने अपने विचार प्राकट्य किए उन्होंने कहा कि बेटियों को भी ज्योतिष के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए। हमें फिर से ब्राह्मण समाज में गार्गी और लोपामुद्रा को लाना होगा। इसके लिए युवा पीढ़ी को जागरूक कर धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करवाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं विद्वानों का सम्मान कर विकास भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहां की आचार्या काजल कुमारी हमारे समाज का गौरव हैं ये हमारी गार्गी ही हैं जो पुनः अवतरित हुई हैं। ब्राह्मण समाज इस बिटिया को पाकर धन्य हुआ ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ