सोलहवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व . शिव प्रसाद सिंह
उ प्र सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके कार्यों की सराहना की
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
आजमगढ़। मां शारदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय शम्भूपुर गहजी के प्रांगण में महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक फौजदार सिंह के पिता स्वर्गीय शिवप्रसाद सिंह की सोलहवीं पुण्यतिथि मनाई गई।
प्रारम्भ में प्रबंधक फौजदार सिंह, निदेशक संजय सिंह आदि ने धार्मिक रीति से स्व. शिवप्रसाद सिंह के चित्र का पूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इसी क्रम में स्व. शिवप्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर अनेक लोगों ने प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया।




0 टिप्पणियाँ