माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री शैलेश कुमार राय के पिता स्व. महेंद्र राय के तेरहवीं पर अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक, आजमगढ़
आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडेय एवं भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद राजभर ने माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री शैलेश कुमार राय के पिता स्वर्गीय महेंद्र राय के तेरहवीं के अवसर पर स्वर्गीय महेंद्र राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा स्वर्गीय महेंद्र राय बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे ।
आज उनके ना रहने की कमी हम सभी को खल रही है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं अपने श्री चरणों में जगह दें एवं इस दुख की घड़ी में परिवार को सशक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर ब्रेच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने स्वर्गीय महेंद्र राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वर्गीय महेंद्र राय की छोटे भाई राजेंद्र प्रसाद राय, ज्ञान प्रकाश राय, मयंक राय प्रवेश राय अमृतांश राय सहित जनपद के गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय महेंद्र राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बाबू विश्राम राय पब्लिक स्कूल बीबीपुर के प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार राय ने अपने बड़े पिताजी स्वर्गीय महेंद्र राय के तेरहवीं कार्यक्रम में आप सभी महानुभावों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है उसके प्रति हम आभार प्रकट करते हैं ।



0 टिप्पणियाँ