बड़ा मंगलवार पर हुआ सुंदरकांड पाठ और भंडारा
हनुमत आराधना से दूर होते सभी संकट : शुभम दास
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
आजमगढ़। नगर के ठंडी सड़क स्थित हनुमान मंदिर, विवेकानंद पार्क में सुन्दर कांड पाठ एवं विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए दुर्वासा मंडलेश्वर श्री श्री 108 श्री शुभम दास जी ने कहा कि हनुमत आराधना से मनुष्य के सभी संकट दूर होते , इसीलिए हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। कलयुग में सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हनुमान जी हैं। वे बल, बुद्धि, विद्या और अमरता के प्रतीक हैं।
कार्यक्रम संयोजक फौजदार सिंह ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बिजेन्द्र सिंह, इन्द्रासन राय , प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी , सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन, संजय कुमार पाण्डेय सरस, महेंद्र सिंह, आशुतोष द्विवेदी, अनिल सिंह, राममिलन सिंह, सुबास तिवारी शास्त्री , हरिद्वार सिंह, संजय सिंह हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, डी. एस. उपाध्याय, सुनील सिंह, सूरज जायसवाल आदि रहे।
,,🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺



0 टिप्पणियाँ