BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

*स्टडी प्वाइंट इन्टर कॉलेज में स्काउट गाइड के प्रेरणा श्रोत पण्डित श्री राम बाजपेई की धूम धाम से मनाई गयी जयन्ती

 स्टडी प्वाइंट इन्टर कॉलेज में स्काउट गाइड के प्रेरणा श्रोत पण्डित श्री राम बाजपेई की धूम धाम से मनाई गयी जयन्ती

हमें श्री बाजपेयी के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए:- सैय्यद आमिर रिज़वी

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

काजिम हुसैन सीतापुर 

            


खैराबाद सीतापुर । स्थानीय शिक्षण संस्था स्टडी प्वाइंट इन्टर कॉलेज में स्काउट गाइड के प्रेरणा श्रोत पण्डित श्री राम बाजपेई की कालेज के स्काउट गाइड कब बुलबुल के बच्चों और स्टाफ ने धूम धाम से जयंती मनाई । 

           


इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक हाजी सैय्यद आमिर रिज़वी ने कहा कि स्काउट गाइड बहुत अहमियत वाले होते हैं और श्री बाजपेयी ने इसमें बहुत कार्य किया है हमें चाहिए कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लें और अपने जीवन में उतारें जबकि कॉलेज प्रशासक राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत अशोक कुमार प्रजापति ने कहा कि बड़ी से बड़ी कठिनाई में भी स्काउट गाइड बहुत अच्छे से कार्य करके उन कठिनाइयों से सभी को बचा सकता है

                


 और हमें अपने जीवन में उनपर अमल करना चाहिए जबिक प्रधानाचार्य अमियकरन अवस्थी तथा उप प्रधानाचार्य के बी श्रीवास्तव ने श्री बाजपेयी के जीवन के सम्बन्ध में बच्चों को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर स्काउट मास्टर रेहान खान गाइड कैप्टन अलका सिंह कब मास्टर गगन बाजपेई फाल्क लीडर सना रिज़वी आदि ने पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि पेश की जबकि विद्यालय प्रबंधक लुबना रिज़वी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ