इंदिरा नगर लखनऊ में हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
आइडियल इंडिया न्यूज़
हरिकृष्ण गुप्ता लखनऊ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अंतर्गत इंदिरा नगर आवासीय महिला समिति के द्वारा भारत का 80 वां स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के तमाम सदस्य एवं पदाधिकारी गण नवीन परिधान में तिरंगे दुपट्टे के साथ इकट्ठा होकर समिति के अध्यक्ष श्रीमती मीना सिंह ,महामंत्री श्रीमती मिलोनी सिंह एवं संरक्षिका शिवकुमारी सिंह के नेतृत्व में झंडा रोहण किया तथा भारत माता की जय ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जय बोलते हुए उन अमर शहीदों को नमन किया
जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को अंग्रेजों से हमें आजादी दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती मीना सिंह ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 80 साल हो गए और इस बीच में हम लोग हर वर्ष परंपरागत तरीके से देश की एकता और अखंडता के लिए, आपसी प्रेम सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के लिए आज के दिन संकल्प लेते हैं । और राष्ट्रहित में सदैव कार्य करने के लिए शपथ लेते हैं।
हमारी समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने आज इतनी बड़ी संख्या में एकत्र होकर भारत माता को प्रणाम करते हुए तिरंगे का सम्मान किया और तिरंगा शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए । इस अवसर पर राष्ट्रगान, भारत माता की जय के साथ-साथ देश प्रेम के गीतों के माध्यम से वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में शराबोर हो गया। इस अवसर पर इंदिरा नगर आवासीय महिला समिति के सम्मानित सदस्य गण श्रीमती वंदना कपूर, सरिता चौहान, नीना गुप्ता ,लक्ष्मी, प्रतिमा पाठक, सरिता, अर्चना आरती ,ममता ,मंजू ,रोमा, शशि सहित अनेक महिलाएं व बच्चे शामिल रहे।
,,🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪



0 टिप्पणियाँ