चुनौतियों से परिपूर्ण है पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा- डा वाचस्पति
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा मनाया गया महाराष्ट्र में पत्रकारिता दिवस
आइडियल इंडिया न्यूज़
बालासाहेब पाटिल, कल्याण,महाराष्ट्र
मुंबई। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र प्रदेश इकाई द्वारा, शेतकरी कामगार पक्ष कार्यालय, बेलार्ड स्टेट, फोर्ट, मुंबई में 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 'महाराष्ट्र प्रदेश पत्रकार सम्मेलन' का आयोजन महाराष्ट्र प्रदेश इकाई अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले के आयोजकत्व एवं महाराष्ट्र गुजरात गोवा प्रभारी बालासाहेब पाटिल के संयोजकत्व में भव्य रूप से संपन्न हुआ। जिसमें महाराष्ट्र के अनेक जनपदों से सैकड़ो पत्रकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज से ठीक 200 वर्ष पहले भारत में हिंदी पत्रकारिता के जनक पंडित जुगल किशोर शुक्ला ने उदंत मार्तंड नमक हिंदी अखबार का प्रथम अंक प्रकाशित करके एक कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने पत्रकारिता को एक मिशन के रूप मे लेकर पूरे विश्व को एक अद्वितीय संदेश दिया। हिंदी पत्रकारिता को जीवंत रखने उसको पुष्पित और पल्लवित करने में मराठी पत्रकारों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिसमें श्री विष्णु राव बाबूराव परणकर का नाम बड़े ही आदर से लिया जाता है।
जिन्होंने तत्कालीन 'आज' हिंदी दैनिक में आजीवन संपादक के रूप में कार्य किया और उनके मरणोपरांत वाराणसी में उनके स्मृति में 'पराणकर भवन' बना हुआ है। पत्रकारता एक समाज सेवा है जो की पूरी तरह से चुनौतियों से परिपूर्ण है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संस्था के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे सरस ने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार सम्मेलन आयोजित करके प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवाजी रतन कांबले एवं श्री बालासाहेब पाटिल जी ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है । जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। संचालन करते हुए आयोजक शिवाजी रतन कांबले ने अनेक जनपदों पुणे ,सतारा, अकोला, ठाणे, जलगांव , नवी मुंबई, बदलापुर, कोंकण, नासिक, पुणे, औरंगाबाद (छत्रपति संभाजी नगर), अमरावती, नागपुर से आए हुए पत्रकारों को मोमेंटो, मेडल और सम्मान पत्र दे सम्मानित किया। मंचासीन संस्था के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव डा.आर पी विश्वकर्मा, बालासाहेब पाटिल, सुरेश पाटू, ओंकारेश्वर स्वामी, सुखदेव म्हात्रे ने अपने विचार व्यक्त कर किया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख श्री सुरेश पाटिल; महाराष्ट्र मीडिया प्रभारी श्री विशाल सावंत; कोंकण संभाग संपर्क प्रमुख श्री अभिजीत सुर्वे; कोंकण संभाग उप-संपर्क प्रमुख श्री योगेश जाधव; पुणे और ठाणे जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कोली; जलगांव जिला अध्यक्ष श्री सोलंकी; श्री विशाल बागुल; पचोरा तालुका अध्यक्ष श्री दीपक राजपूत; पचोरा तालुका उपाध्यक्ष श्री हृषिकेश खरे; श्री राहुल धोत्रे (पुणे); श्री जिरे माली; श्री अमित सुर्वे; श्री पाटिल (गुजरात); और श्री सोमेश्वर जेवड़े (अमरावती) आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।






0 टिप्पणियाँ