BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

श्री रजत पांडे औषधि निरीक्षक जौनपुर को आयुक्त द्वारा सम्मानित किए जाने पर केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई जनपद जौनपुर द्वारा दी गई बधाई

 श्री रजत पांडे औषधि निरीक्षक जौनपुर को आयुक्त द्वारा सम्मानित किए जाने पर केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई जनपद जौनपुर द्वारा दी गई बधाई 

                               बधाई संदेश

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

डा प्रमोद वाचस्पति जौनपुर 

                            


जनपद जौनपुर के कर्मठ एवं अपने उत्कृष्ट कार्यो के द्वारा शासन के मंशानुसार प्रदेश में नशीली दावों के कारोबारियों को नियंत्रित व दंडित कराने में सराहनीय कार्य करने वाले औषधि निरीक्षक श्री रजत पाण्डेय को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा रौशन जैकब द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाना जौनपुर जनपद के औषधि व्यवसाईयों के लिए बड़े ही गर्व एवं गौरव का विषय है। केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष लल्लन यादव महामंत्री सुभाष चंद्र मौर्य सहित समस्त पदाधिकारियों ने श्री पांडेय की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है।

उल्लेखनीय है कि बीते माह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ सरकार के कड़े निदेर्शों के अनुपालन में पूरे प्रदेश में कोडीनयुक्त कफ सिरप और एनडीपीएस श्रेणी की प्रतिबंधित दवाओं के काले कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान औषधि निरीक्षक रजत पाण्डेय ने मुख्यालय द्वारा गठित विशेष टीम के साथ मिलकर जनपद एवं प्रदेश स्तर पर न केवल प्रभावी निगरानी की, बल्कि कई संदिग्ध ठिकानों पर सफल छापेमारी कर अवैध दवाओं के बड़े जखीरे को बरामद करने में मुख्य भूमिका निभाई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ