पुस्तक - द्वय "सुंदरम" एवं "नियत चक्र" का विमोचन दिनांक 20 सितंबर को
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश साहित्य सभा आजमगढ़ के तत्वाधान में श्री दिनेश श्रीवास्तव "दाहिर" कृत पुस्तक - द्वय सुंदरम एवं नियत चक्र का विमोचन दिनांक 20 सितंबर 2026 दिन रविवार को समय 1 बजे अपराह्न मारवाड़ी धर्मशाला दीप सदन आजमगढ़ में किया गया है। विमोचन समारोह की मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार वाराणसी की डॉक्टर नीरजा माधव जो हिंदी साहित्य की बड़ी हस्ती हैं तथा भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित हैं एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर गंगाधर शर्मा 'गंगेश', एवं विमोचन समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर प्रभुनाथ सिंह मयंक करेंगे। इस साहित्यिक अवसर पर आप सब की गरिमामयी उपस्थिति सादर अपेक्षित है।

0 टिप्पणियाँ