BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’’ के अवसर पर आजमगढ़ मण्डल के कुल -173 जोडों का सामूहिक विवाह भव्य सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’’ के अवसर पर आजमगढ़ मण्डल के कुल -173 जोडों का सामूहिक विवाह भव्य सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित 

आजमगढ़ की छात्रा अंशिका यादव ने छात्रा वर्ग में सर्वोच्च प्रथम स्थान (94.2 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर मा0 मुख्यमंत्री जी के कर कमलो से पुरस्कृत होते हुए प्रमाण-पत्र व डिजिटल टैबलेट प्राप्त किया।

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक,आजमगढ़ 

    


आजमगढ़/लखनऊ , उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम-विभाग) द्वारा संचालित ’’कन्या विवाह सहायता योजना’’ के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्रियों/स्वयं के विवाह हेतु पहल करते हुये सर्वप्रथम ’’सामूहिक विवाह कार्यक्रम’’ 01 मई-2026 ’’अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’’ के अवसर पर आजमगढ़ मण्डल में आवर्त जनपद आजमगढ़ मऊ एवं बलिया के कन्याओें के कुल-173 जोडों को सामूहिक विवाह स्थल लाईफ लाईन एजूकेशनल इस्ट्ीयूट, समेदा नियर रोडवेज वर्कशाप गाजीपुर रोड़ आजमगढ़ में भव्य सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित किया गया। जिसमें श्रमिक के साथ उपस्थित वर-वधूओं को उक्त योजनान्तर्गत प्राविधानित हितलाभ की धनराशि रू0-85 हजार का स्वीकृति प्रमाण पत्र/चेक डेमो के रूप में वितरित किया गया।

                    



 साथ ही दिनांक 01-मई, 2026 अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित इन्दिरागाॅधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हाल में आयोजित श्रम वीर गौरव समारोह में उ0प्र0 के मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 सरकार लखनऊ के लाईव प्रसारण में उद्योग एवं श्रम के दोनो पहियों एक दूसरे के पूरक है। तथा श्रमिक कल्याण हेतु विकसित उ0प्र0 का मंत्र एक माड्ल के रूप में उद्यमियों एवं नियोजित श्रमिकों के हितों को जानकारी व सम्बर्द्धन प्रदान करता है। इस क्रम में प्रदेश में संचालित कुल-18 अटल आवासीय विद्यालयों में से जनपद आजमगढ़ में संचालित अटल आवासीय विद्यालय आजमगढ़ के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10 (सी0बी0एस0सी0 बोर्ड) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं मण्डल का नाम सर्वाधिक अंक (97.6 प्रतिशत) प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरावान्वित किया गया। तथा छात्रा अंशिका यादव छात्रा वर्ग में सर्वोच्च प्रथम स्थान (94.2 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर मा0 मुख्यमंत्री जी के कर कमलो से प्रमाण-पत्र व डिजिटल टैबलेट प्राप्त कर पुरस्कृत हुए।

                     



 मा0 मुख्यमंत्री जी ने अटल आवासीय विद्यालयों के सी0बी0एस0सी0 परीक्षा परिणाम पर अत्यंत प्रसन्नता भी व्यक्त की गयी।इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में श्री हरिकेश राजभर जी (वरिष्ठ नेता भा0ज0पा0), श्री संदीप सिंह सोनू जी,(वरिष्ठ नेता भा0ज0पा0) श्री जगदम्बा सिंह, जी पूर्व विधायक, श्री चन्द्रपाल सिंह जी, (क्षेत्रीय मंत्री) श्री जितेन्द्र सिंह जी, (जिला उपाध्यक्ष) भ0ज0पा0, श्री शौर्य सिंह कौशिक जी,(जिला युवा मोर्चा), श्री अखिलेश सिंह जी, (मजिस्टेªट) श्री मनोज सिंह, बघेल जी (जिला कमांडेन्ट होमगार्ड), श्री अनुराग कुमार श्रीवास्तव (मुख्य कोषाधिकारी), श्री आशुतोष श्रीवास्वत (उपायुक्त उद्योग) श्री लक्षमन मौर्या, जी (अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक), श्री अजय यादव (प्रबंधक लाईफ लाईन इस्ट्ीयूट, समेदा आजमगढ) एवं मंच संचालक संजय पाण्डेय, सरस साहित्यकार, एन0सी0एल0पी0 के पूर्व फिल्ड आफीसर उपस्थित रहें, जिन्होंने आपने शेर एवं शायरी के द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया गया। उप श्रम आयुक्त महोदय द्वारा मंच पर उपस्थित सम्मानित वरिष्ठ अतिथियों को बुकें एवं तुलसी का पौधा भेट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रम-विभाग आजमगढ़ मण्डल के समस्त अधिकारियों में सर्व श्री पवन कुमार सहायक श्रमायुक्त, आजमगढ़ प्रभात कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त मऊ, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्र कुमार, बलिया, लाईक अहमद, मऊ रोहित प्रताप सिंह, आजमगढ़ विशाल श्रीवास्तव, आजमगढ़ नजरे आलम, आजमगढ़ एवं प्रशासनिक अधिकारी रेहान अख्तर, अनिल कुमार सिंह, आशुलिपिक, सुरेश प्रजापति, प्रधान सहायक सुरेश चन्द्र, प्रधान सहायक, ओमप्रकाश, वरिष्ठ सहायक, जितेन्द्र कुमार सिंह प्रधान सहायक, सरिता यादव वरिष्ठ सहायक, 

                


                 अनुभव तिवारी, सहायक लेखाकार,आजमगढ़, संदीप विश्वकर्मा, सहायक लेखाकार, आजमगढ़ सुरेन्द्र यादव सहायक लेखाकार मऊ, नरेन्द्र कुमार यादव सहायक लेखाकार बलिया, विनोद कुमार, कनिष्ठ सहायक, आजमगढ़ विकास सरोज, कनिष्ठ सहायक, बृजेश राय वरिष्ठ सहायक, अवनीश सिंह वाहन चालन, सूरज वर्मा, श्रीकान्त राम, अमरजीत राम, प्रियंका तिवारी, चन्दन प्रसाद गुप्ता, धमेन्द्र शर्मा,सतीश विश्वकर्मा, लालजी सरोज कम्प्यूटर आपरेटर, गोविन्द सिंह, जितेन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार, पी0सी0सी0 तथा जयजय राम, अशोक अनुसेवक व अन्य के साथ-साथ समाज सेवियों, श्रमिक प्रतिनिधियों, उद्योग सेवायोजकों/प्रतिनिधियों द्वारा भी कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम में सहयोग/सौपे गये दायित्यों का निर्वहन किया गया। साथ ही उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजना जैसे-कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु बालिका मद्द योजना, निर्माण कामगार मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजना, उच्च शिक्षा हेतु अटल आवासीय विद्यालय एवं सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अन्तर्गत असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिये संचालित प्रधान मंत्री श्रम योगी मानधन योजना तथा लघु व्यापारियों के लिये संचालित राष्ट्रीय पेंशन योजना व अन्य के सम्बन्ध में कार्यक्रम में उपस्थित जन सैलाब/गणमान्य अतिथियों को विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये योजना का प्रचार-प्रसार किया गया।

   अन्त में श्री राजीव कुमार सिंह, उप श्रम आयुक्त, आजमगढ क्षेत्र, आजमगढ़ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मा0 अतिथिगण एवं जन-प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन/मीडिया बन्धू, पजींकृत श्रमिकों को धन्यवाद ज्ञापित/आभार प्रकट करते हुये कार्यक्रम की समाप्ति की गयी। कार्यक्रम मे उपस्थित वर-वधूओं एवं उनके परिजनों द्वारा इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुये सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में अपना संयम/सहयोग प्रदान किया गया। 

संलग्न-कार्यक्रम की छायाचित्र।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ