BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

रमजान माह में रोजा इफ्तार का आयोजन दरगाह ट्रस्ट कमेटी व मुजावर कमेटी अचलपुर द्वारा आयोजित

रमजान माह में रोजा इफ्तार का आयोजन दरगाह ट्रस्ट कमेटी व मुजावर कमेटी अचलपुर द्वारा आयोजित 


आइडियल इंडिया न्यूज़ 

सैयद गनी अचल‌‌‌पुर अमरावती 

                   


 अचलपुर हजरत शाह दुल्हा रहमान गाजी ,र अ ,के दरबार में दरगाह ट्रस्ट कमेटी और मुजावर कमेटी की ओर से रोजा इफ्तार का शानदार,आयोजन, बुधवार दिनांक 18 मार्च 2026 को अचलपुर शहर की प्रसिद्ध दरगाह हज़रत शाह दुल्हा रहमान गाजी रहमतुल्ला अलैहे के दरबार में हर साल की तरह इस साल भी माह ए रमजान में रोजा इफ्तार का शानदार आयोजन किया जाता है रोजा इफ्तार के आयोजन के बाद मगरीब की नमाज अदा की जाती है नमाज के फौरन बाद खाने का वितरण किया जाता है ।

                 


इफ्तार का आयोजन लगातार कई सालों से परंपरा रीति रिवाज अनुसार किया जा रहा है यह आयोजन अचलपुर दरगाह ट्रस्ट कमेटी और मुजावर कमेटी की जानिब से किया जाता है जिसमें रोजेदार अपना रोजा खोलने के लिए बड़ी संख्या में दरगाह में हाजरी लगवाते जिसमें नौजवान युवा बच्चे बड़े बुजुर्ग सभी शामिल होते हैं, और इस लंगर का सभी लोग आनंद और लाभ उठाते हैं, रमजान महीने में एक नेकी के बदले 70 नेकिया मिलती है,जो 11महिनो में नहीं मिलती, रमजान का महीना बरकत रहमत अजमत नजात और खैरो बरकत का महीना होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ