हिन्दू नववर्ष पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, चैत्र नव रात्रि के शुभ अवसरपर
आइडियल इंडिया न्यूज़
राजेश कुमार गुप्ता,मानीकला,जौनपुर
मानी कलाॅ.जौनपुर । विकास खण्ड सोधी शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मानी कलाॅ मे दिनांक 19 मार्च दिन गुरुवार समय दोपहर 4 से 8 बजे रात तक विश्व हिन्दू परिषद व क्षेत्र वासी हिन्दू समाज के द्वारा विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 ई0 भव्य शोभा यात्रा हिन्दू नववर्ष के प्रथम दिन पर शोभा यात्रा हनुमान मंदिर बजरंग नगर के पावन प्रागण से प्रभू श्रीराम जी, शिव जी, माता दुर्गाजी महाराज राणा सांगा जी आदि महा पुरुषों की झाकी के साथ शोभा यात्रा नगर भ्रमण प्रारम्भ हुआ ।
बजरंग नगर से,गांधी नगर से, जानकी नगर श्रीराम जानकी मन्दिर, से पुरानी बाजार, डीह बाबा मन्दिर, से संत रवि दास चौक,एजेंसी चौरहा,से अंबेडकर चौराहा से, श्रीराम जानकी मन्दिर राम लीला मैदान के प्रांगण मे शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शोभा यात्रा मे ग्राम व क्षेत्रीय मित्रगण नर नारी सैकड़ों की सख्या मे सम्मलित रहे । धर्मानुरागी माता बहन भाई बन्धु ने अपने मकान से पुष्प वर्षा और जगह-जगह प्रभु राम जी माता दुर्गा जी की आरती कीर्तन पूजन होता रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी महराज भास्कर तिवारी,संरक्षक राम किशुन सोनकर,संयोजक अशोक ठेकेदार,रमेश जायसवाल राजू जायसवाल शुभम मोदनवाल,बिक्की अग्रहरि, अरविंद मोदनवाल आदि दर्जनो लोग समलित थे।
इस भव्य शोभा यात्रा मे पधारे जे.पी. सिंह ,उपेन्द्र मिश्रा,हरेन्द्र यादव, राम अवतार अग्रहरि,गप्पू यादव मनीष धर्म रक्षक, जिया लाल बिन्द, आदि मित्रगण भक्त कार्यक्रम मे सम्मलित रहे। सी .ओ अजीत सिंह चौहान शाहगंज, थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह चौकी इंचार्ज शैलेंद्र राय व पुलिस जवान का भारी योगदान रहा ।शोभा यात्रा चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर झाकी प्रस्तुत करने वाले और पुलिस जवान के लोगों व मुख्य अतिथि लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित गया।




0 टिप्पणियाँ