काशी में कवियों ने श्रोताओं पर बरसाया अपनी रचनाओं का गुलाल: ऐसे मनाई गई “Kaviसाथी" परिवार ने होली
आइडियल इंडिया न्यूज़
अजय कुमार वर्मा,लखनऊ/प्रयागराज
Kaviसाथी (महफ़िल कलम के दीवानों की) और शहर समता विचार मंच के संयुक्त तत्वाधान में काशी के गांधीनगर के आनन्द इंप्रेशन हॉल में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतापगढ़ के शायर डॉ अशोक अग्रहरि जी ने किया, विशिष्ट अतिथियों में प्रियंका अग्निहोत्री “गीत", चेतना तिवारी और डॉ संगीता प्रजापति जी शामिल रहीं। “Kaviसाथी" संस्था के संस्थापक डॉ अजय वर्मा “साथी" सहित संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ अमित अंजान, डॉ सर्वेश अग्रहरि, कृष्णा अग्रहरि “सरल", डॉ नीरज प्रजापति और डॉ अजय वर्मा जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम लगभग साढ़े चार घंटे तक चला जिसमें कवियों ने विभिन्न विधाओं के रंग से अपनी रचनाओं का गुलाल बनाकर श्रोताओं को अपने-अपने रंगों में रंगा, श्रोताओं के आत्मीयता भरे उत्साहवर्धन ने कवियों के रचनाओं के गुलाल को आकाश दिया।
कार्यक्रम का संचालन कौस्तुभ मिश्रा जी ने किया, कार्यक्रम में महान साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन जी के नाती मृत्युंजय त्रिपाठी "मलंग" जी सहित पूनम गुप्ता “पूर्वी", उदय “भास्कर", शिवम पाठक, स्वास्तिक त्रिपाठी, सत्यवान साहब “ग़ाज़ीपुरी", दीपू कृष्ण माला, शानवी गुप्ता, आद्या गुप्ता और मधुबाला जी की उपस्थिति
रही।

0 टिप्पणियाँ