गणिनाथ गोविंद ट्रस्ट की ओर से आयोजित भव्य तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर में 26 फरवरी से होगी अखंड दीप प्रज्वलित कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
आइडियल इंडिया न्यूज़
डॉ कमल कुमार कश्यप ,समाचार संपादक
रांची झारखंड। रातू प्रखंड के फुटकल टोली जामिया नगर बिजुलिया रोड स्थित अगरू में श्री गणिनाथ गोविंद ट्रस्ट की ओर से नवनिर्मित श्रीगणिनाथ मंदिर में बाबा गणिनाथ नाथ महाराज की मूर्ति का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा 26 फरवरी से शुरू होगा ,जो 28 फरवरी तक चलेगा । इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है, जोर शोर से इसकी तैयारी मैं मद्धेशिया वैश्य समाज की और से की जा रही है ।ट्रस्ट के पदाधिकारी ने बताया कि मंदिर में बाबा गणिनाथ के अलावा शिव परिवार, राम परिवार ,श्री राधा कृष्ण, तथा पवनसुत हनुमान जी के प्रतिमाओं का भी प्राण प्रतिष्ठा होगा।जिसके दौरान वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ-साथ हवन, यज्ञ, पूजन, अर्चना और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।यह जानकारी बाबा गणिनाथ परिवार ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक निपुण मृणाल, ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद प्रसाद, सचिव अभिजीत कुमार, राजीव प्रसाद, समेत ट्रस्ट के गणमान्य, वरिष्ठ सदस्यों ने दी है।
वही इस पुनीत कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सहमति प्रदान कर पत्र के माध्यम से ट्रस्ट के पदाधिकारी को बधाई देते हुए हौसला अफजाई किया है।



0 टिप्पणियाँ