गोदभराई कार्यक्रम में 10 कन्याओं को मिला आशीर्वाद
आइडियल इंडिया न्यूज़
विजय कुमार पटेल,सुजान गंज जौनपुर
जौनपुर। श्री ऊमर वैश्य समिति जौनपुर के तत्वावधान में चतुर्थ निःशुल्क स्वजातीय सामूहिक विवाह-2026 के अंतर्गत बुधवार को गोदभराई कार्यक्रम सुजानगंज स्थित राघव पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 10 कन्याओं की पारंपरिक रीति-रिवाज से गोदभराई की गई।वर-वधू को एक ही मंच पर स्थान देकर पुरोहित गुरु पं. राजेश जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने वर-वधू के सुखमय दांपत्य जीवन की मंगलकामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलमुनी (चेयरमैन, मुंगरा बादशाहपुर), संरक्षक जगदीश (पूर्व जिलाध्यक्ष), जिला समिति अध्यक्ष शिवकुमार, उपाध्यक्ष प्रदीप, चतुर्थ सामूहिक विवाह के संयोजक डॉ. राकेश, राजकुमार उर्फ राजू, जितेंद्र, जिला मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता (पत्रकार), महामंत्री अशोक, संगठन मंत्री संगमलाल (पूर्व प्रधान, बारीगांव), संगठन मंत्री घनश्याम, डॉ. दिनेश, संदीप ऊमर वैश्य, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार ऊमर वैश्य (तिलौरा), सह-मीडिया प्रभारी पिंटू, संतोष, अमित, अनिल उर्फ गोलन भैया, विनोद, बालमुकुंद, संतोष पप्पू, लोलारक उर्फ बबलू, राजेश सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ