डॉ कृतिका सिंह संग डॉ. आकाश सिंह के तिलको उत्सव पर अनेक हस्तियां हुईं शामिल
वर वधू के उज्जवल भविष्य हेतु दी हार्दिक शुभकामनाएं
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक आजमगढ़
आजमगढ़। प्रमुख समाजसेवी एवं उपश्रमायुक्त के स्टेनो अनिल सिंह की सुपुत्री डॉ कृतिका सिंह के संग डॉ. आकाश सिंह गोल्ड मेडलिस्ट के तिलको उत्सव के अवसर पर मेहनगर पधारे गोंडा के समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय विधायक रणविजय सिंह ने डॉ आकाश सिंह संग डॉक्टर कृतिका सिंह को अपनी शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ विजय शंकर सिंह ने विधायक रणविजय सिंह एवं अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। भाजपाके वरिष्ठ नेता आर पी राय व ब्रेच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह , महाराणा प्रताप सेवा के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ,भाजपा प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा, प्रमुख समाजसेवी अजय सिंह, उकरौडा ब्लॉक प्रमुख ठेकमा भूपेंद्र सिंह मुन्ना ,ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव ,ब्लॉक प्रमुख अतरौलिया चंद्रशेखर यादव, गुड्डू राय, प्रमोद राय, अमित राय ,सहित जनपद के गणमान्य लोगों ने तिलकोत्सव मे पहुंच कर अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ विजय शंकर सिंह ,डॉ संध्या सिंह ने कहा कि हमारे बेटे डॉ आकाश सिंह के तिलकोत्सव के शुभ अवसर पर पहुंच कर जो आप शुभेच्छु जनों ने अपनी शुभकामनाएं दी है, उसके प्रति हम आभार करते हैं।
इसी क्रम में डॉ कृतिका सिंह के पिता प्रमुख समाजसेवी अनिल सिंह ने कहा कि हमारी बेटी के तिलकोत्सव कार्यक्रम में आप सभी महानुभावों ने जो अपना अमूल्य समय देकर शुभकामनाएं दी है, उसके प्रति में दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं । इस अवसर पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने डॉ विजय शंकर सिंह द्वारा दिए गए सम्मान और दिव्य व्यवस्था के लिए आभार प्रकट करते हुए वर वधू को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और अपने शेरो शायरी के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया।





0 टिप्पणियाँ