मारपीट कर जेसीबी व बाइक को किया क्षतिग्रस्त
घायल संतोष पटेल ने ढाई लाख रूपया लूट का भी लगाया आरोप
आइडियल इंडिया न्यूज़
धीरज पांडे मिर्जामुराद वाराणसी
जंसा। थाना क्षेत्र के सन्तोष कुमार पटेल पुत्र गिरजा शंकर ग्राम तेन्दुई हाथी बाजार जंसा निवासी ने थाना जंसा में तहरीर देकर बताया कि दि.17.2.2026 शाम को 7.30 बजे चौखंडी स्थित अपने बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर अकेले बैठे थे।जमीनी विवाद को लेकरचौखंडी निवासी रामबाबू राजभर, सन्तोष राजभर, रविशंकर राजभर, खंन्झाटी राजभर, छन्नु राजभर, प्यारे राजभर, बुद्ध राजभर, उपरोक्त सभी लोग गुट बनाकर हमारे दुकान में घुसकर मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए हम को लाठी डन्डे व लाल घुसों व राड से बुरी तरह पीटकर सर फोड दिये और शरीर मे काफी जगह अन्दरूनी चोटे आई हैं।
जब मैं घायल होकर जमीन पर गिर गया। इस समय उपरोक्त लोग मेरे दुकान में लगे सी सी कैमरा व टीवी तोड फोड़ दिये और बाहर दरराजे पर खड़ी 2 जेसीबी व दो मोटरसाईकिल को बुरी तरह पत्थर व लाठी मारकर तोड दिये तथा आलमारी में रखा 2.50000/ लाख रु व कैमरे का डिवीयार उठा ले गये। तथा मेरे ऑफिस को पूरी तरह लाठी राड़ से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिये। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दिए। संतोष कुमार पटेल के तहरीर पर जंसा पुलिस ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115( 2 ) 191 (2) 309 ए(1) 324( 5,) 333, 351 ( 3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।वहीं दूसरी तरफ जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी हाथी बाजार निवासी रामबाबू राजभर वर्तमान समय में अपने ग्राम सभा चौखण्डी का प्रधान है।मेरे आफिस के बगल में संतोष कुमार पटेल गद्दोपुर थाना जन्सा निवासी है। संतोष आये दिन हमें दिन जान से मारने कि धमकी देता रहता है। 17-02-2026 को हमारा भांजा रेलवे फाटक की तरफ से घर जा रहा था तभी इसने उस पर गाली गलौत देने लगा जब उसने पूछा तब उसने उस पर ईंट से उसके सर पर वार कर दिया जिससे वह पुरी तरह घायल हो गया और जब मैं उसे बचाने के लिए गया तब संतोष मेरे ऊपर ईट से प्रहार कर कर दिया। संतोष कुमार पटेल आये दिन गाली गलौज व जान से मारने कि धमकी देता है। जंसा पुलिस ने रामबाबू राजभर के तहरीर पर उपरोक्त संतोष कुमार पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2) 351 (3) 125, व 352 के तहत कार्रवाई कर रही है।


0 टिप्पणियाँ