BMC चुनाव परिणाम 2026: बीएमसी में बीजेपी को मिला बहुमत,
ठाकरे बंधु का नहीं चला दांव
आइडियल इंडिया न्यूज़
बालासाहेब पाटिल, ठाणे महाराष्ट्र
महाराष्ट्र। नगर निगम चुनाव 2026 के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं. सभी की नजरें बीएमसी चुनाव के रिजल्ट पर ही अटकी हुई हैं. 29 नगर निगमों के करीब 227 वार्डों में 1,700 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है. गुरुवार को हुए मतदान में करीब 52.94 फीसदी वोटिंग हुई है. देखना होगा कि आज किसके सिर मुंबई मेयर का ताज सजेगा.
जानकारी के मुताबिक बीएमसी एशिया की सबसे अमीर निकाय मानी जाती है. इसका सालाना बजट करीब 75 हजार करोड़ का है. राज्य के 1 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हुई और दोपहर तक स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है.
आंकड़ों पर डालें एक नजर
बीएमसी चुनाव 2026 के अभी तक के आंकड़े आए हैं, उनके मुताबिक शिवसेना -बीजेपी - 29,
शिवसेना (UBT) - 19, शिवसेना (शिंदे गुट)- 10
कांग्रेस - 7, एमएनएस - 2, AIMIM- 4,समाजवादी पार्टी - 1 , एनजीपी- 1
नोटा (NoTA)- 1
एक परिवार के तीन सदस्यों ने दर्ज की जीत
जलगांव से महायुति उम्मीदवार की जीत हुई है. यहां से कैंडीडेट सरिता कोल्हे ने जीत दर्ज करने के बाद अपने बेटे ललित कोल्हे को गले लगाया और रो पड़ीं. बता दें, परिवार के तीन सदस्य - ललित कोल्हे, सिंधुताई कोल्हे और पीयूष ललित कोल्हे चुनाव जीते हैं. ललित कोल्हे ने जेल से चुनाव लड़ा था.
AIMIM का खाता खुला, वार्ड नंबर 134 से मेहजबीन खान ने दर्ज की जीत
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 में हैदराबाद से AIMIM सांसद असुद्दीन ओवैसी की पार्टी यहां भी अपना खाता खोला है. जानकारी के मुताबिक AIMIM ने BMC मुंबई में पहली सीट जीती. पार्टी की उम्मीदवार मेहजबीन खान ने वार्ड नंबर 134 से जीत दर्ज की है.
वार्ड नंबर 19 से महायुति के सभी उम्मीदवार जीते
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 में जलगांव के वार्ड नंबर 19 को जीतने के बाद, BJP के राजेंद्र घुगे पाटिल ने कहा कि वार्ड से महायुति के सभी उम्मीदवार जीत गए हैं. चार में से दो बिना विरोध के चुने गए, जबकि शिवसेना की निकिता वंजारी और मैं आज जीते.
मुंबई का मेयर महायुति गठबंधन से होगा, और मराठी बोलने वाला होगा: रामदास आठवले
BMC चुनाव 2026 पर, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि आज पूरे महाराष्ट्र में म्युनिसिपल चुनावों के लिए वोटों की गिनती चल रही है. जहां तक मुंबई की बात है, उद्धव ठाकरे 25-30 साल तक सत्ता में थे. वह सत्ता में इसलिए थे क्योंकि उनका BJP के साथ गठबंधन था. आज BJP देश की नंबर वन पार्टी है. RPI(A) 2012 से उद्धव ठाकरे के साथ थी, इसीलिए वह सत्ता में रहे, लेकिन आज न तो BJP और न ही RPI(A) उनके साथ है. उद्धव ठाकरे ने अब राज ठाकरे के साथ गठबंधन किया है, जिससे उन्हें कुछ मराठी बोलने वाले इलाकों में कुछ फायदा होता दिख रहा है, लेकिन ज़्यादातर सीटें महायुति गठबंधन को जा रही हैं. मुंबई का मेयर महायुति गठबंधन से होगा, और मराठी बोलने वाला होगा.
कांग्रेस ने जीती धारावी सीट, समर्थकों ने मनाया जश्न
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 में पहला परिणाम आ गय है. यहां के धारावी में कांग्रेस की आशा दीपक काले ने जीत दर्ज की है. वार्ड नंबर 183 से आशा दीपक काले की जीत पर समर्थकों ने जश्न मनाया.

0 टिप्पणियाँ