BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सड़क दुर्घटना में मृत परिवार की महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष ने की आर्थिक मदद

 सड़क दुर्घटना में मृत परिवार की महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष ने की आर्थिक मदद

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

रीतेश मोदनवाल, रामदयाल जौनपुर 

जौनपुर। जलालपुर में बीते दिनों दो महीने के अंतराल में दो बच्चों को सड़क दुर्घटना में खो देने वाले महिमापुर की उपकार स्वयं सहायता समूह की सदस्य सोनी को सहयोग प्रेरणा महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत महिमापुर की अध्यक्ष जफरून एजाज ने 5000 रुपए की आर्थिक मदद की और कहा कि इस दुख के घड़ी में में हमारा पूरा महिला ग्राम संगठन इस दुखी परिवार के साथ है । रोते हुए मां को ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि इस घड़ी में आप सिर्फ मंत्रों का उच्चारण करिए, जो आपको मज़बूत करेगा। और मृतक के भाई के बहन से कहा कि तुम मन लगाकर पढ़ाई करो । आज से आपकी शिक्षा दीक्षा हमारी भी जिम्मेदारी होगी। उक्त अवसर पर द मर्सी क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद, स्वयं सहायता समूह की शिवदेवी, पूनम गुप्ता, रीना सोनकर, रानी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ