जौनपुर: पतंग के चायनिज मांझे के 98 आरोपी गिरफ्तार , सनातनी लोगो ने मकर संक्रांति पर किया दान पुण्य,
आइडियल इंडिया न्यूज़
संतोष कुमार अग्रहरि अहियापुर जौनपुर
जौनपुर। मकर संक्रांति पर्व पर जनपद में श्रद्धालुओं ने प्रातःकाल पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान कर दान-पुण्य किया।
इस दौरान मंदिरों और घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने तिल, गुड़, खिचड़ी और वस्त्रों का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पर्व को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए थे।
मकर संक्रांति का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति से उत्तरायण काल प्रारंभहोता है, जिसे देवताओं का दिन कहा गया है।
मान्यता है कि इस दिन गंगा, यमुना सहित पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का नाश होता है और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यह भी माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन किया गया स्नान-दान कई गुना फल देता है।
ज्ञात हो कि चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 14 जनवरी डॉ. समीर हाशमी की दर्दनाक मृत्यु हो गई।
इससे पूर्व भी 11 दिसंबर को शाही ब्रिज क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से संदीप तिवारी की मोत हो चुकी है।
पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो दिन में दो कुन्तल 80 किलो चायनीज मांझा बरामद कर 40 दुकानों पर मुकदमा दर्ज कर 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि विभिन्न थाना क्षेत्रों से जाचनीज माझां से पतंक उडाने वाले 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 98 लोग गिरफ्तार किये गये।

0 टिप्पणियाँ