अंतर्राष्ट्रीय शायर जनाब अल्ताफ जिया साहब का सम्मान प्रतिष्ठित होटल गोल्डन फॉर्चून मे किया गया
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस,प्रमुख संपादक आजमगढ़
आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय इकाई द्वारा महाराष्ट्र के एक अदबी और तहजीबी शहर मालेगाव से पधारे अंतर्राष्ट्रीय शायर जनाब अल्ताफ जिया साहब का सम्मान प्रतिष्ठित होटल गोल्डन फॉर्चून मे किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस द्वारा हर दिल अजीज मशहूर शायर अल्ताफ जिया सब को अंग वस्त्रम बुके एवम संगठन की वार्षिक पत्रिका आइडियल इंडिया भेट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने कहा मशहूर अंतर्राष्ट्रीय शायर अल्ताफ जिया साहब ने कवि सम्मेलन एवं मुशायरे अपनी आवाज का जादू इस तरह जगाया है कि उनकी शेरो शायरी गजलें विदेश में भी गूंज रही हैं यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है। अपने सम्मान से अभिभूत अंतर्राष्ट्रीय शायर अल्ताफ जिया साहब ने कहा कि एसोसिएशन ने जो हमारा सम्मान किया है उसके प्रति हम आभार प्रकट करते हैं उन्होंने यह भी कहा कि मेरे छोटे भाई राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे सरस का बुलावा जब भी हमारे पास आएगा हम संगठन के हर प्रोग्राम में पहुंचने की कोशिश करूंगा।


0 टिप्पणियाँ