BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

जरूरतमंद लोगों को गांव गांव जाकर शिविर लगाकर डा.तेज बहादुर यादव ने किया कंबल वितरण

 जरूरतमंद लोगों को गांव गांव जाकर शिविर लगाकर डा.तेज बहादुर यादव ने किया कंबल वितरण


आइडियल इंडिया न्यूज़
राहुल गौतम मछली शहर जौनपुर

मछलीशहर । तेज बहादुर सेवा एजुकेशन ट्रस्ट व हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा.तेज बहादुर यादव जी कई वर्षों से लगातार कंबल वितरण करते चले आ रहे हैं। हर साल अपने हॉस्पिटल पर डॉ तेज बहादुर यादव हजारों कंबल वितरण करते हैं। लेकिन लोगों के द्वारा जब डा.तेज बहादुर यादव को पता चला कि अस्पताल पर कंबल वितरण करते समय ऐसे ऐसे लोग भी आ जाते हैं जो जरूरतमंद नहीं होते हैं । वह भी कंबल को लेकर चले जाते थे । जिससे जरूरतमंद लोगों को उतना कंबल नहीं मिल पाता था जितना अपात्र लोग कंबल लेकर चले जाते थे। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए डा.तेज बहादुर यादव ने गांव गांव जाकर कंबल वितरण करने का कार्य शुरू कर दिए इसी तरह आज मछली शहर ब्लॉक क्षेत्र के मारूफपुर ग्राम सभा  बीडीसी चमेला देवी बिंद के घर  पहुंचे वहां पर लोगों  के द्वारा पता कर विशेष जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया ।
इसी तरह उमापुर ग्रामसभा में भी डा. तेजबहादुर यादव पहुँच कर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किये।  दोनों स्थान पर लगभग 253 लोगों को कंबल वितरण किया गया । साथ ही डा.तेजबहादुर यादव जी ने अपने हास्पिटल पर रोजाना दर्जनों लोगों को कंबल वितरण कर रहे हैं ।इस मौके पर ग्राम प्रधान जयप्रकाश व भावी ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सुभाष चंद्र गौतम बीडीसी चमेला देवी बिंद व उमापुर ग्रामसभा में बाबुल नाथ यादव पूर्व प्रधान,गोवा लाल बिंद बीडीसी, राजेश माली जितेंद्र सिंह,दीपक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ