बुजुर्ग महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, वंदे भारत घंटों खड़ी रही
धीरज पांडे मिर्जामुराद वाराणसी
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। वाराणसी से दिल्ली जा रही हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने कूदकर 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला शहोदरा देवी ने जान दे दी। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शव क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई। वंदे भारत ट्रेन करीब एक घंटे तक मौके पर खड़ी रही, जिससे इस रूट पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। यात्रियों में दहशत फैल गई और स्टेशन व ट्रैक के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस, जीआरपी और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान मिर्जामुराद क्षेत्र निवासी शहोदरा देवी पत्नी स्वर्गीय लालमन के रूप में हुई है। उनके पति लालमन सिंचाई विभाग में ऑपरेटर थे, जो वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे और 2013 में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था।शहोदरा देवी के परिवार में एक पुत्र और चार बेटियां हैं। उनका इकलौता बेटा नीरज कुमार सेवापुरी ब्लॉक में अध्यापक के पद पर कार्यरत है।पुत्र नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था।
वहीं स्थानीय ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि शहोदरा देवी का अपनी बहू से विवाद चल रहा था काफी दिनों से । माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव में आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

0 टिप्पणियाँ