रोहनिया पुलिस ने तीन चोर सहित पड़ोसी को किया गिरफ्तार,चोरी के आभूषण व सब्बल किया बरामद
वाराणसी/-रोहनिया पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर बीते दो माह पूर्व घर मे हुए नकदी व आभूषण के चोरी का रोहनिया पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए पड़ोसी चोर सहित तीन को आभूषण कीमत दस लाख व घटना में प्रयुक्त सब्बल को बरामद करते हुए तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में क्रमशः अक्षय कुमार श्रीवास्तव उर्फ कुन्दन निवासी जमीन बैरवन बसन्तपट्टी,अनुपम मिश्रा उर्फ छोटू निवासी ग्राम बैरवन व आदित्य विश्वकर्मा उर्फ कट्टू निवासी बैरवन रोहनियां को मोहनसराय अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 21 नवम्बर 2025 को पीड़ित प्रदीप कुमार श्रीवास्तव निवासी जमीन बैरवन थाना रोहनिया द्वारा तहरीर दिया कि बीते 11 नवम्बर 2025 को मैं अपने पूरे परिवार के साथ पुणे गया हुआ था,17 नवम्बर 2025 को मेरे पड़ोसी अक्षय कुमार श्रीवास्तव उर्फ कुन्दन के द्वारा घर में चोरी होने की सूचना दी गयी।19 नवम्बर 2025 को मैं पूरे परिवार के साथ घर वापस आया तो घर का ताला टूटा हुआ था और आलमारी में रखे हुए जेवरात तथा नकदी लगभग 30,000 चोरी हो गया था,जिसके आधार पर थाना रोहनिया में चोरी का मुकदमा बीते 2 माह पूर्व दर्ज हुआ था जिसकी जांच चौकी प्रभारी गंगापुर उप निरीक्षक पवन कुमार द्वारा किया जा रहा था
आरोपियों ने रोहनिया को बताया कि हमें पता था कि प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का परिवार पुणे गया हुआ है और घर में घुसकर चोरी करने का अच्छा मौका है,हम तीनों लोगों ने मिलकर बीते 14 नवम्बर 2025 को चोरी की योजना बनायी तथा 14 नवम्बर 2025 की रात में अक्षय कुमार श्रीवास्तव अपने छत के सहारे अपने पडोसी के घर में कूदकर दरवाजे का ताला सब्बल से तोड़कर घर में घुसकर गोदरेज आलमारी का लाक तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी कर लिये। चोरी करने के उपरान्त नगद पैसे को रात में ही तीनों लोगो द्वारा आपस में बाट लिया गया तथा घटना में कारित करने वालें सब्बल को झाड़ी में फेंक दिये थे।

0 टिप्पणियाँ