BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

शिवरामपुर में गरीबों, असहायों को हुआ कंबल वितरण

 शिवरामपुर में गरीबों, असहायों को हुआ कंबल वितरण

वरिष्ठ समाज सेवी मोहन सिंह चौहान ने वृहद कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया



आइडिया इंडिया न्यूज़
धीरज पांडे मिर्जामुराद वाराणसी

आज के दौर में जब अपने भी अपनों को नहीं पूछते वहां ऐसे भी लोग है जो स्वयं से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचते हैं। निश्चय  ही ऐसे लोगों की वजह से आज इंसानियत जिंदा है। इसके अभूतपूर्व मिसाल हैं समाज सेवी मोहन सिंह चौहान। पूर्व ग्राम प्रधान और समाज सेवी मोहन सिंह चौहान ने इस कड़कड़ाती ठंड में गरीबों और मजबूरो के दर्द और हालात को समझा। उन्होंने संभ्रांत लोगों के साथ मिलकर गरीबों में कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कंबल पाने वाले सभी लोगों ने दिल खोलकर मोहन जी को आशीर्वाद दिया।
समाज सेवी मोहन सिंह चौहान ने बताया कि वे सदैव गरीबों और वंचितों की सहायता के लिए सदा तत्पर रहते हैं। वे ऐसे लोगों की सेवा को नारायण सेवा मानते हैं।
वरिष्ठ समाज सेवी श्याम जी ने बताया कि हमलोग इसी प्रकार कैंप लगाकर असहायों की मदद करते हैं। इस पुनीत कार्य में उन्होंने अन्य संभ्रांत लोगों को आने की अपील की।
श्रीमति सुषमा सिंह की उपस्थिति ने बताया कि महिलाएं भी इस समाजसेवा के कार्य में पीछे नहीं हैं।

वितरण समारोह में पवन सिंह, गुड्डू, सुषमा सिंह चौहान, अभिषेक, श्याम तथा गांव के अन्य संभ्रांत लोग उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ