वर्षो पुराने आवागमन मार्ग को बंद करने को लेकर दो पक्ष हुए आमने सामने,
दोनों पक्ष ने पुलिस आयुक्त व पुलिस उपायुक्त के सामने रखी अपनी बात
आइडियल इंडिया न्यूज़ जयचन्द वाराणसी
वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत जक्खिनी चौकी के धानापुर गांव में जबरन रास्ता बंद किए जाने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण डीसीपी गोमती जोन कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते पर जबरन निर्माण करा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता सभी की सहमति से बना था,जिसमें गांव के प्रत्येक व्यक्ति ने अपनी-अपनी जमीन दी है।
आरोप है कि रास्ते की शुरुआत वाली जगह पर निर्माण कर रास्ता बंद किया जा रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक यह रास्ता 100 साल से भी अधिक पुराना है और इस जमीन पर पहले से ही स्थगन आदेश लागू है,इसके बावजूद पुलिस की मिलीभगत से कब्जा कराया जा रहा है।स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीण सुबह से ही डीसीपी गोमती जोन कार्यालय के बाहर डटे हुए थे और न्याय की गुहार लगाये।वही कंचन पटेल ने बताया कि आराजी नंबर 313 में स्थित जिस रास्ते से हम लोग सहित 30 से 35 परिवार आ जा रहे थे उसे लेने के लिए भगेलू उर्फ लालधर के परिवार से मौखिक बात हुई थी कि 5 लाख रुपया व जमीन देंगे जिस पर वह राजी थे
लेकिन तत्काल शुक्रवार को रास्ता बंद कर निर्माण कार्य कराया जाने लगा।वही इस बाबत भगेलू उर्फ लालधर का कहना रहा कि जमीन देने के बाबत कोई बात नही हुई थी सब आरोप बेबुनियाद है स्वयं की आराजी नम्बर है हम अपना जमीन नही देंगे।

0 टिप्पणियाँ