BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

प्रयास वेलफेयर सोसाइटी का सराहनीय प्रयास, पत्रकारों को संविधान की उद्देशिका भेंट

 प्रयास वेलफेयर सोसाइटी का सराहनीय प्रयास, पत्रकारों को संविधान की उद्देशिका भेंट

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

जावेद अंसारी मऊ 

           

कोपागंज। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संविधान की उद्देशिका भेंट करने की श्रृंखला के अंतर्गत आज कोपागंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राशिद असरार एवं पत्रकार मुनीर आलम को संविधान की उद्देशिका भेंट कर सम्मानित किया गया।

           

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में संविधान के मूल सिद्धांतों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे—के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और लोकतंत्र को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका होती है, इसलिए संविधान की उद्देशिका उन्हें भेंट कर यह संदेश दिया गया कि संविधान के मूल्यों की रक्षा हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के इस अभियान की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। संस्था ने आगे भी इसी तरह संविधान के प्रति जनजागरूकता के कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ