BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

बच्चों को जीवन में आगे बढ़कर अपना, अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी :डॉ. मुस्तफा अली

 बच्चों को जीवन में आगे बढ़कर अपना, अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी :डॉ. मुस्तफा अली

आइडियल इंडिया न्यूज 
शरद कपूर,बिन्दु मौर्या, सीतापुर
                        


खैराबाद सीतापुर । शासन की मंशा के अनुरूप तथा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय सरफापुर में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मुस्तफा अली द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक ने विद्यालय की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक प्रगति को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं की बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक क्षमता का विकास होता है तथा बच्चों में छिपी प्रतिभाएं खुलकर सामने आती हैं।

             


कार्यक्रम से पूर्व 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में गुड्डू (कक्षा 8) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में कोमल (कक्षा 8) प्रथम रहीं। बालिका वर्ग में पूनम एवं रीना ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में विकास एवं विशाल क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।इसके पश्चात विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर श्रीमती लीलावती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए तथा बच्चों को जीवन में आगे बढ़कर अपना, अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
           


कार्यक्रम में विद्यालय के पुरातन छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया, जिनमें खुशी, प्राची, अंशिका, पायल, नीलम, प्रिया आदि शामिल रहीं। सभी पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त दिसंबर एवं जनवरी माह में जन्मे मैना, बलबीर सिंह, कोमल-1, कोमल-2, गुड्डू, सुनैना, ज्योति सहित कुल 10 बच्चों का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष राजेश्वरी द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ