BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

लाभार्थियों से धोखाधड़ी कर कुल करीब ₹1,01,000 की अवैध धनराशि निकालने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 लाभार्थियों से धोखाधड़ी कर कुल करीब ₹1,01,000 की अवैध धनराशि निकालने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आइडियल इंडिया न्यूज़
सीताराम गुप्ता श्रावस्ती/ बहराइच
               

 

श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग का बाबू बनकर वृद्धावस्था पेंशन की ईकेवाईसी करने के नाम पर अपने मोबाइल के माध्यम से बायोमेट्रिक फिंगर स्कैनर डिवाइस को एक ओ0टी0जी0 कनेक्टर के माध्यम से जोड़कर बूढ़े लोगो का अंगूठा लगवाकर पैसा अपने FINO Mitra App के माध्यम से धोखाधड़ी करके अपने खाता में लगभग 101000 रुपये ट्रांसफर करने वाला 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री अंकुर वर्मा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती मय पुलिस टीम द्वारा थाना मल्हीपुर पर पर दि0- 29.01.2026 को पंजीकृत  मु0 अ0 स0 -19/2026 धारा 319(2),318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात  पंजीकृत होकर विवेचना के दौरान प्रकाश मे आये अभियुक्त को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त 01 पल्सर मोटर साईकिल, 01 मोबाईल फोन वीवो कम्पनी, वायोमैट्रिक  डिवाईस, 01 कनेक्टर, 04 आधारकार्ड व 4750 रुपये नगद बरामद कर धारा-317(2) वीएनएस व 66(डी) आईटी एक्ट की वृद्धि कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

अपराध करने का तरीका

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त खुर्शीद आलम पुत्र मो० हनीफ निवासी रंकीनपुरवा, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती ने बताया कि वह UP Pension Scheme की वेबसाइट से वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन लाभार्थियों की सूची निकालकर संबंधित गाँवों का चयन करता था। स्वयं को समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बताकर ग्राम प्रधानों के माध्यम से बुजुर्गों को एकत्र कर ई-केवाईसी के नाम पर उनके अंगूठे बायोमेट्रिक डिवाइस से लगवाता था तथा FINO Mitra App के जरिए उनके खातों से धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था।
अभियुक्त द्वारा ग्राम भेलागांव एवं फत्तेपुर बनगई में लगभग 35 से 40 लाभार्थियों से धोखाधड़ी कर कुल करीब *₹1,01,000* की अवैध धनराशि निकाली गई, जिसे उसने अपने अन्य खातों/वॉलेट में ट्रांसफर कर खर्च कर दिया।दिनांक गिरफ्तारी को भी अभियुक्त अपनी मोटरसाइकिल से आसपास के गाँवों में इसी प्रकार धोखाधड़ी करने की नीयत से घूम रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ