सीतापुर: पिसवा ब्लॉक में शीतलहर को लेकर अलर्ट,
बीडीओ ने गौशालाओं में अलाव व हरे चारे की व्यवस्था के दिए निर्देश
आइडियल इंडिया न्यूज पुनीत यादव सीतापुर
सीतापुर। जनपद सीतापुर के विकासखंड पिसवा में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने सभी पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि क्षेत्र की सभी गौशालाओं में निराश्रित गोवंश को ठंड से बचाने के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही गौवंश के लिए हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था करने और गौशालाओं में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। बीडीओ ने पंचायत सचिवों को चेतावनी दी है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि शीतलहर के दौरान गोवंश के संरक्षण को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ