BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सीतापुर: हरगांव ब्लॉक में शीतलहर को लेकर सख्ती, बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी ने गौशालाओं में अलाव व हरे चारे के दिए निर्देश

 सीतापुर: हरगांव ब्लॉक में शीतलहर को लेकर सख्ती, 

बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी ने गौशालाओं में अलाव व हरे चारे के दिए निर्देश

आइडियल इंडिया न्यूज, पुनीत यादव सीतापुर

सीतापुर। जनपद सीतापुर के विकासखंड हरगांव में शीतलहर के बढ़ते असर को देखते हुए खंड विकास अधिकारी विवेक मणि त्रिपाठी ने सभी पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीडीओ ने निर्देशित किया है कि क्षेत्र की सभी गौशालाओं में निराश्रित गोवंश को ठंड से बचाने के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि गौशालाओं में गोवंश के लिए हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि शीतलहर के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से यह कदम गोवंश संरक्षण और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि ठंड के मौसम में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ