नशे के अंतर्राष्ट्रीय सौदागर 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 09 करोड़ की चरस बरामद
- बैग से 16 पैकटों में 18.490 कि0ग्रा0 नाजायज बरामद
- नेपाल से लाकर देष के अलग-अलग करते थे सप्लाई
आइडियल इंडिया न्यूज
सरफराज अहमद मऊ
मऊ। स्थानीय कोतवाली पुलिस, एसओजी, सर्विलांस टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने 02 तस्करो को गिरफ्तार किया उनके पास से पुलिस को 18,490 कि0ग्रा0 चरस जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 09 करोड़ बरामद किया गया। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी इलामारन जी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पुलिस व प्रभारी सर्विलांस स्वाट मय टीम तथा प्रभारी एसओजी मय टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन जनपद मऊ में मौजूद थे कि जरिये मुखति की सूचना मिली कि दो व्यक्ति (पुरुष एवं महिला), जो बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन की तरफ तेजी से जा रहे हैं पुरुष के हाथ में एक देग तथा महिला हाथ में प्रिन्टेड कलर का थैला है जिसमें मादक पदार्थ है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक पुरुष व उसके साथ एक महिला को रामलीला मैदान के पास समय करीब 12.37 बजे एसओजी, सर्विलांस थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिसके पास से कुल 16 पैकटों में 18.490 कि0ग्रा0 नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 9 करोड़ बतायी गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त इमामी अली मुरादाबाद तथा नाजमा पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराध का तरीका-
अभियुक्तगण मादक पदार्थों की तस्करी के एक शातिर किस्म के अपराधी है ओ अतप्रतीय नशीले पदाथों चरस की तस्करी करते हैं। सरल व सुगम तरीके से रेल सड़क मार्ग का उपयोग कर नेपाल के रास्ते से लायी गयी मादक पदार्थ को गोरखपुर होते हुए मुरादाबाद/उत्तराखण्ड में बिक्री करने ले जा रहे थे। अभियुक्तगण ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह पहले भी इसी तरह के अपराध में वर्ष 2017 में जेल जा चुका हूँ और ऐसे ही 2 राउंड ले जाकर बेच चुका है।

0 टिप्पणियाँ