BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सीतापुर: पिसावां पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद, आरोपी मामा गिरफ्तार

 सीतापुर: पिसावां पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद, आरोपी मामा गिरफ्तार

आइडियल इंडिया न्यूज पुनीत यादव सीतापुर


सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर भगाई गई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महोली थाना क्षेत्र का निवासी है और रिश्ते में किशोरी का मामा बताया जा रहा है। बीते महीने आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस संबंध में किशोरी के पिता ने 12 अक्टूबर को पिसावां थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें 11 अक्टूबर को किशोरी के अपहरण की बात कही गई थी।



मामले की गंभीरता को देखते हुए पिसावां थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। उसकी लोकेशन कभी लखनऊ, कभी अयोध्या, लुधियाना, राजस्थान और गुजरात तक पाई गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी बार-बार सिम कार्ड भी बदल रहा था।
मुखबिर की सूचना पर पिसावां थाने के एसआई अनिल मिश्रा, विनीत चौधरी और महिला सिपाही शिवानी की टीम ने जल्लापुर चौराहे पर दबिश दी, जहां आरोपी किशोरी के साथ मिला। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ