BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

ज्योति कलश रथ यात्रा का नगर पंचायत गोसाईगंज में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ स्वागत किया गया

 ज्योति कलश रथ यात्रा का नगर पंचायत गोसाईगंज में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ स्वागत किया गया

आइडियल इंडिया न्यूज़
राजेश कपूर, अयोध्या

गोसाईगंज। गायत्री परिवार की शांतिकुंज, हरिद्वार से भारत भ्रमण पर निकली यह रथ यात्रा गायत्री परिवार के 100 वर्ष (शताब्दी वर्ष) के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही ज्योति कलश रथ यात्रा का रविवार को नगर पंचायत गोसाईगंज में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ स्वागत किया गया। गोसाईगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, दीनदयाल पार्क के समीप पहुंचने पर नगरवासियों ने माल्यार्पण, आरती एवं गायत्री मंत्रोच्चार के साथ भक्तिभाव से स्वागत किया गया। शांतिकुंज, हरिद्वार से पधारे मां गायत्री के भक्तों का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, सभासद कालीचरण वर्मा, गणपति त्रिपाठी, सियाराम मोदनवाल, राजेश वर्मा, डा. घनश्याम सोनी, जगदंबा प्रसाद सोनी, पूर्व सभासद कुसुम कुमारी, त्रिलोकी मोदनवाल, मंसाराम वर्मा, अंकेश तिवारी, आलोक गुप्ता, रामपाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ