अखिल भारतीय चाणक्य परिषद का 33 वां स्थापना दिवस प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा
राजेश कपूर,अयोध्या
अयोध्या। सनातन धर्म की रक्षा के लिए अखिल भारतीय चाणक्य परिषद संकल्पित है। सनातन धर्म की रक्षा होगी तो हिंदू सुरक्षित रहेगा और यदि हिंदू सुरक्षित रहेगा तो देश सुरक्षित रहेगा, यह विचार अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के श्री भरत हनुमान मिलन मंदिर भरतकुंड पर हुई बैठक में मुख्यातिथि अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रपति पुरस्कृत उ० राम तेज पांडे ने दिया है। परिषद की 33 वां स्थापना दिवस प्रयागराज में संपन्न होगा। बैठक में परिषद के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद मिश्र, देवी प्रसाद दुबे व लखनदार त्रिपाठी ने खिचड़ी भोज व स्थापना दिवस में भाग लेने की अपील की है। बैठक में ध्वनि मत से पूर्व की कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक में दुर्गा प्रसाद मिश्र, उमाशंकर तिवारी, राधेश्याम पांडे, रामचरित्र पांडे, कौशल किशोर मिश्र, विनोद तिवारी, गोपाल तिवारी, रामष्ण तिवारी, सूर्य नारायण दुबे, उमाशंकर तिवारी, राम तिलक पांडे, अशोक तिवारी, देवी प्रसाद दुबे, जगदीश चंद्र मिश्र, द्वारिका पांडे, विक्रमजीत तिवारी, विवेक पांडे, ओमप्रकाश पांडे, संजय पांडे, जयप्रकाश तिवारी, राम भरत पांडे आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ