BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सोनभद्र जनपद के लोक प्रियनेता, दलितों, आदिवासियों के नायक, आठ बार के विधायक पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक विजय सिंह गोंड के निधन पर शोक

 सोनभद्र जनपद के लोक प्रियनेता, दलितों, आदिवासियों के नायक, आठ बार के विधायक पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक विजय सिंह गोंड के निधन पर शोक

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

डा दयाशंकर गुप्ता एडवोकेट घोरावल सोनभद्र 

सोनभद्र । जनपद के लोक प्रियनेता, दलितों, आदिवासियों के नायक आठ बार के विधायक पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक विजय सिंह गोंड के निधन पर शोक संतप्त नागरिकों ने,सपा,कांग्रेस जनों एवं व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से कांग्रेस जिला महासचिव के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।सपा के व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रहरि उर्फ काजू अग्रहरि,सपा नगर अध्यक्ष रमजान अली ने विजय सिंह गोंड को गरीबों का मसीहा बताया।कांग्रेस प्रवक्ता इनामुल हक अंसारी एडवोकेट ने कहा कि पूर्व मंत्री विजय सिंह की कमी हमें सदैव महसूस होती रहेगी।कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पांडेय भी मौजूद रहे।सपा के नगर पंचायत घोरावल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रमेश चंद्र पांडेय एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दयाशंकर रौनियर ने विजय सिंह गोंड को जुझारू नेता बताया और कहा कि उनके जैसा नेता मिल पाना मुश्किल है।कांग्रेस के जिला कंट्रोल रूम प्रभारी आशीष सिंह ने कहा कि सोनभद्र में आदिवासी आंदोलन के नायक को हम सब ने खो दिया। मौजूद सभी नेताओं और नागरिकों ने घोरावल के वरिष्ठ पत्रकार अमरेश चंद्र के बड़े भाई उमेश चंद्र की मौत पर भी गहरा दुख व्यक्त किया।और मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।प्रमुख रूप से युवाजन सभा के जिला उपाध्यक्ष रामनरेश ,मुहम्मद शरीफ,राजा पटेल,सलमान ,अर्जुन आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ