अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन ने होटल गोल्डन फॉर्चून के एमडी संतोष यादव को किया सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़संजय पांडेय सरस,प्रमुख संपादक आजमगढ़
आजमगढ़ । अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन बिंद्रा बाजार द्वारा आयोजित हुई 28 दिसंबर को नेशनल ऑल इंडिया मैराथन दौड़ समेत हर कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले आजमगढ़ होटल गोल्डन फॉर्चून के एमडी संतोष यादव को संस्था प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बुके सम्मान पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर अंबिका सेवा संस्थान के संरक्षक साहित्यकार संजय पांडे सरस ने बताया कि अंबिका सेवा संस्थान द्वारा आयोजित ऑल इंडिया स्थल मैराथन दौड़ में बिहार उत्तर प्रदेश राजस्थान दिल्ली मध्य प्रदेश समेंत कई राज्यों के महिला पुरुष बालक धावकों ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम के आयोजन से जनपद आजमगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन करने का काम इस संस्थान ने किया ।इसी क्रम में गोल्डन फॉर्चून के एमडी संतोष यादव ने कहा कि यह संस्थान हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है सभी सदस्यों की मेहनत रंग लाई और ऑल इंडिया नेशनल मैराथन दौड़ सकुशल संपन्न हुआ। इस मौके पर कुंदन तिवारी , भोजपुरी अभिनेता गायक राजेश रंजन जी रवि चौहान, लकीश्रीवास्तव व तौहीद शेख आदि उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ