BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

धूम धाम से मना पूर्व सांसद श्री बृज भूषण शरण सिंह का जन्म दिवस

 धूम धाम से मना पूर्व सांसद श्री बृज भूषण शरण सिंह का जन्म दिवस

आइडियल इंडिया न्यूज
अनूप टंडन ,गोंडा

गोंडा। नवाबगंज के बिश्नोहारपुर ग्राम में पूर्व सांसद श्री बृज भूषण शरण सिंह जी (नेताजी)का 69वा जन्म दिन बहुत धूम धाम से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सुबह तड़के से ही नेताजी के शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गए थे।10बजे अपने आवास से उनका काफिला गांव से नंदनी निकेतनंम के लिए 200गाड़ियों के काफिले के साथ निकला ,जगह जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा एवं गाजे बजे से उनका भव्य स्वागत किया।
नंदनी नगर पहुंच कर उन्होंने नंदनी गौ माता का साष्टांग प्रणाम किया फिर 1जनवरी से चल रही राष्ट्र कथा में सतगुरु रितेश्वर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया,इस अवसर पर राष्ट्र कथा के अंतिम दिन लाखों की संख्या मे उनके प्रशंसक एवं लाखों की संख्या में ,साधु संत, गणमान्य व्यक्ति ,पहुंचे।लगभग 5लाख लोगों ने आज 8 दिन से चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया,इतना विशाल एवं भव्य राष्ट्र कथा करवाकर नेता जी ने इतिहास रच दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ